रुद्रपुर में पदमपुरी निवासी राज मिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान -पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। मौहल्ला भदईपुरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां परिवार के साथ किराए पर रह रहे एक राज मिस्त्री ने पत्नी से हुए विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम छा गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम अकसोला, पोस्ट पदमपुरी, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल निवासी 24 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र दीवानराम रुद्रपुर के भदईपुरा मोहल्ले में अपनी पत्नी और एक व तीन वर्ष की दो बेटियों के साथ किराए पर रह रहा था। वह पेशे से राज मिस्त्री था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


बताया जा रहा है कि बीती रात किसी बात को लेकर संतोष का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद वह गुस्से में अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उसकी पत्नी ने कमरे में जाकर देखा तो संतोष फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह देख वह चीख-पुकार करने लगी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संतोष को फांसी से उतारकर जिला चिकित्सालय भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट के 13 बड़े फैसले -अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना को मंजूरी


बताया जाता है कि मृतक संतोष चार भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119