जंगल में घास लेने गई भोजनमाता की मौत -पत्थर गिरने से हादसा, ग्रामीणों ने अस्पताल में किया हंगामा
चमोली।चारा-पत्ती लेने जंगल गई एक महिला की सिर पर पत्थर गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए मामले की जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।
जानकारी के अनुसार गैरबारम गांव निवासी कमला देवी (52) गुरुवार को जंगल में घास लेने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक पत्थर उनके सिर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन व ग्रामीण उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि जंगल के ऊपर किसी प्रकार का कार्य चल रहा है और वहीं से पत्थर गिरने के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हो गए। वहीं महिला का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। कमला देवी जूनियर हाईस्कूल गैरबारम में भोजनमाता के रूप में कार्यरत थीं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल