रुद्रपुर में दर्दनाक हादसा : सिडकुल फैक्ट्री में ऊंचाई से गिरा 17 वर्षीय श्रमिक, उपचार के दौरान मौत
रुद्रपुर। सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार को कार्य के दौरान एक श्रमिक ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रामपुर जनपद के मिलक थाना क्षेत्र के ग्राम बरा खास निवासी 17 वर्षीय फैजान पुत्र इसरार सिडकुल की एक फैक्ट्री में ठेकेदार के अधीन काम करता था। बुधवार को काम करते समय वह अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान फैजान ने दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि मृतक फैजान के परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है। उसके परिवार में तीन बहनें और एक छोटा भाई है, जबकि पिता इसरार पहले हुए एक सड़क हादसे में दोनों पैरों से लाचार हैं। परिवार का सहारा माने जा रहे फैजान की मौत से घर में गहरा शोक छा गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए
UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा
शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग