भौर्सा गांव की महिला दो साल की बेटी के साथ गायब
भीमताल। ब्लाक अन्तर्गत भौर्सा गांव से एक महिला दो साल बेटी के साथ तीन दिन से गायब है। महिला के पति ने थाने में पत्नी व बेटी की गुमशुदगी दर्ज करायी है। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के थानों में महिला की वेशभूषा आदि की जानकारी प्रसारित कर ढ़ूढ़खोज में जुट गयी है।
एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि भौर्सा निवासी भुवन चंद्र पलाडिया द्वारा शनिवार को थाने में लिखित सूचना देकर अपनी पत्नी सीमा पलड़िया (21) पुत्री स्वीटी पलड़िया (2 ) को साथ लेकर तीन जून को घर से हल्द्वानी आधार कार्ड बनवाने को निकली। तक से वह घर वापस नहीं लौटी है। काफी ढूंढखोज की गयी लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसओ ने बताया कि पति की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : कैंचीधाम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी -12 खाद्य नमूने जांच को भेजे
उत्तराखंड : 17 दिन से लापता अधिवक्ता परिहार का खाई में मिला शव