सड़क हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
अल्मोड़ा : जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया है कि 15 मई की रात्रि करीब 11 बजे धौलाछीना के पास अल्मोड़ा सेराघाट मोटर मार्ग पर ट्रक संख्या यूके-04-सीबी-0799 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में ट्रक चालक प्रकाश सिंह पुत्र लक्षम सिंह निवासी ग्राम बूंगा, जमराड़ी की मृत्यु हो गई थी। उन्होंने बताया कि इस सड़क हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के लिए एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने जांच अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि उक्त हादसे की जांच कर इसकी विस्तृत रिपोर्ट पंद्रह दिनों के अंदर जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : शराब के साथ सल्फास निगलने से 78 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर -हायर सेंटर रिफर
बंदरों के आतंक से बुजुर्ग महिला बेहाल -चार बार किया हमला, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटाबाग महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं की धूम
वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन