बिग ब्रेकिंग…नानकमत्ता के कार सेवा डेरा प्रमुख तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या

खबर शेयर करें 👉

नानकमत्ता में बाइक से आए अज्ञात हमलावरों ने कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह को गोली मार दी। गोलियों का आवाज सुनकर आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नानकमत्ता गुरुवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बाइक से आए अज्ञात हमलावरों ने कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह को गोली मार दी। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

गोली लगने से नानकमत्ता बाबा तरसेम सिंह घायल हो गए थे। बाबा तरसेम सिंह नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में कार सेवा प्रमुख थे। बाबा सुबह कुर्सी पर बैठे थे, तभी बाइक से आए दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मारी और फरार हो गए। जिसके बाद उन्हें खटीमा के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मामले की संवेदनशीलता देखते हुए फौरन जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। हमले की खबर जिसने भी सुनी वो फौरन गुरुद्वारे की ओर दौड़ा चला आया

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119