Uttarakhand-दुःखद : 8 दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले उठी जवान की अर्थी -सड़क हादसे ने छीन ली महिमन की जिंदगी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

सितारगंज। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, परिवार को 8 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार था। बेटे के सिर पर सेहरा सजने वाला था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। पिथौरागढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 12 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान महिमन सिंह चुफ़ाल (28) ने बुधवार देर रात लखनऊ में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में शादी की खुशियां गूंजनी थीं, वहां मातम पसर गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  24 अक्टूबर को देहरादून में शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच, नैनीताल जिले के स्कूलों में सामूहिक अवकाश का ऐलान

सितारगंज के ग्राम नलई निवासी रमेश सिंह चुफ़ाल के पुत्र महिमन सिंह भारतीय सेना में तैनात थे। रविवार देर रात पिथौरागढ़ में हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय छात्र धीरज भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बुलेट बाइक सवार जवान महिमन सिंह और राजेश रावत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। महिमन की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें बेहतर उपचार के लिए लखनऊ ले जाया गया था। यहां उपचार के दौरान बुधवार देर रात उनकी सांसें थम गईं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी के होटल में महिला मित्र के साथ ठहरे युवक की संदिग्ध मौत -महिला हिरासत में

शादी की तैयारियों के बीच घर पहुंची मौत की खबर

ग्राम प्रधान किशन सिंह कार्की ने जवान की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि महिमन का परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के हुबली गांव का निवासी है। परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई हैं। महिमन के पिता एक कंपनी में कार्यरत हैं। आगामी 8 दिसंबर को महिमन की शादी होनी थी। घर में विवाह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं और परिजन बेटे की शादी को लेकर बेहद उत्साहित थे। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि शादी की खुशियों से पहले परिवार को इतना बड़ा दुख झेलना पड़ेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आदर्श रामलीला कमेटी में कैकई-मंथरा संवाद का भावपूर्ण मंचन -चौथे दिन उमड़े दर्शक

शुक्रवार को होगा अंतिम संस्कार

परिजनों के अनुसार, जवान का पार्थिव शरीर देर रात तक घर पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महिमन की असामयिक मौत से परिवार का सहारा छिन गया है। वहीं, गांव में भी शोक की लहर है। जिस जवान के घर में कुछ दिनों बाद विवाह की रस्में होनी थीं, वहां अब अंतिम विदाई की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119