बिग ब्रेकिंग…तेज आवाज में संगीत बजाने के विवाद में लाठी डंडे से पीटकर एक महिला की हत्या

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

-जेठ सहित तीन नामजद

प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर लीलापुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में सोमवार की शाम तेज आवाज में संगीत बजाने के विवाद में कथित तौर पर लाठी डंडे से पीटकर एक महिला की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस नें बताया कि मामले में मृतका के जेठ सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय नें बताया कि लीलापुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में आज शाम तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर हुए विवाद हुआ जिसमें परिवार के लोगों ने ही लाठी डंडे से पीटकर कलावती (35) को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि पीड़िता के पति का नाम लक्ष्मीकांत गौतम है। राय के मुताबिक उपचार के लिए महिला को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119