बिग ब्रेकिंग-सोमेश्वर में नौ लाख का लीसे की अवैध तस्करी कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को वन सम्पदा, खनिज पदार्थो आदि की अवैध तस्करी करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में सोमेश्वर पुलिस को 300 टिन अवैध लीसा कीमत 9,00,000 रु0 बरामद करने में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
आज थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में हमराही पुलिस बल द्वारा रात्रि चैंकिग के दौरान मनान के पास बामनीगाड़ रोड से आ रहे वाहन संख्या UK04CB 3846 कैंटर को रोककर चैक किया गया तो चालक पूरन सिंह*पुत्र भ्यूराज सिंह, निवासी गजार कस्यालेख, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल के कब्जे से 300 टिन अवैध लीसा कीमत लगभग 9,00,000 रु0 बरामद होने पर उपरोक्त चालक पूरन सिंह को गिरफ्तार कर थाना सोमेश्वर में धारा 26/42 वन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।
मामले के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी ने बताया कि चालक पूरन सिंह उक्त अवैध लीसे को बामनीगाड़ क्षेत्र से इकट्ठा करके अधिक लाभ कमाने के लिए बेचने हेतु हल्दवानी ले जा रहा था जो चैंकिग के दौरान गिरफ्त में आया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम
पूरन सिंह पुत्र भ्यूराज सिंह, निवासी गजार कस्यालेख, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल
बरामदगी- 300 टिन अवैध लीसा
कीमत-लगभग नौ लाख, पुलिस टीम-. थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी, कानि0 गोपाल गिरी श्रवण सैनी, विरेन्द्र चन्द्र सूरज सिंह मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार