बिग ब्रेकिंग…कश्मीर में बारिश का कहर : पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटा -11 की मौत; 250 वाहन बहे, कई लापता
राजौरी/पुंछ। जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने भारी तबाही मचा दी है। पुंछ और किश्तवाड़ जिलों में बादल फटने तथा लगातार बारिश के कारण अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चला रहे हैं।
सबसे अधिक तबाही पुंछ के सुरनकोट क्षेत्र में हुई, जहां एक मकान ढहने से एक ही परिवार के आठ सदस्यों सहित नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो वर्षीय मासूम भी शामिल है। वहीं हवेली क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हुई है और कई लोगों के लापता होने की सूचना है। खराब मौसम के चलते यहां सात मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
राजौरी जिले में भारी बारिश, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की जान चली गई। लगातार बारिश से धारहाल नदी उफान पर है। न्यू बस स्टैंड बेला क्षेत्र में जलभराव और तेज बहाव के कारण करीब 200 से 250 वाहन बह गए, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में रियासी में 106 मिमी, राजौरी में 103 मिमी, उधमपुर में 101.6 मिमी, कटरा में 85 मिमी, पुंछ में 77 मिमी और बटोटे में 57.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजौरी की अधिकांश नदियां खतरे के निशान के करीब या उससे ऊपर बह रही हैं।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता लोगों की जान बचाना और प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाना है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…देर रात हुआ दर्दनाक सड़क हादसा -सुबह सड़क किनारे मिला युवक का शव