उत्तराखंड…लगातार बारिश से बागेश्वर बेहाल, 12 सड़कें बंद -सरयू-गोमती उफान पर, मकानों को नुकसान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। जनपद में शनिवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश रविवार को भी लगातार जारी रही। पिछले 48 घंटों से हो रही वर्षा ने जहां उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई, वहीं जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, सड़कें बंद होने, मकानों को नुकसान और बिजली-पेयजल आपूर्ति बाधित होने जैसी समस्याएं सामने आई हैं। सरयू और गोमती नदियां उफान पर बह रही हैं, जबकि नदी-नालों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिग ब्रेकिंग : रक्षाबंधन से पहले रुड़की में खूनी खेल -दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या, जीजा गंभीर

बारिश के चलते जिले के 12 मोटर मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

डंगोली-बालीघाट तथा बालीघाट-दोफाड़ राज्य मार्ग मलबा आने से बंद हो गए हैं। वहीं भानी-हरसिंगाबगड़-बिनायक-गोगिना मुख्य जिला मार्ग भी अवरुद्ध है। कपकोट क्षेत्र में उतरौड़ा-लीली, चीराबगड़-पोथिंग, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर मार्ग, बड़ेत संपर्क मार्ग, भयूं-गढेरा तथा खड़लेख-भनार-जालेख सहित कई ग्रामीण सड़कें मलबा और बोल्डर आने से बंद पड़ी हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हल्द्वानी : न्यूज पोर्टल के विज्ञापन रेट पर भड़के संचालक, दरों में बदलाव की उठी मांग

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार, तहसील कपकोट में 18 जुलाई की अतिवृष्टि से ग्राम चलकाना निवासी नारायण सिंह के मकान का आंगन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ग्राम नानकन्यालीकोट निवासी जीवन प्रसाद के आवासीय भवन को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार हुआ पति गिरफ्तार -शराब के नशे में शक ने उजाड़ा परिवार

प्रशासन ने संबंधित विभागों को बंद सड़कों को शीघ्र खोलने और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के समीप न जाने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119