बिग ब्रेकिंग…बेल-बसानी में शिफ्ट हो सकता है हाईकोर्ट, -मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति रितू बाहरी को प्रमुख वन सचिव व अधिकारियों ने चयनित भूमि की दी जानकारी
नैनीताल । केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की एम्पॉवरमेंट कमेटी द्वारा उत्तराखंड हाईकोर्ट को गौलापार शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर आपत्ति लगाने व हाईकोर्ट को शिफ्ट करने हेतु दूसरी जगह तलाशने हेतु उत्तराखंड के मुख्य सचिव को 20 फरवरी 2024 को जारी पत्र के क्रम में राज्य सरकार द्वारा दूसरी जगह भूमि तलाशनी शुरू कर दी है । जिला प्रशासन ने यह जगह शुरुआती दौर में नैनीताल के पटवाडांगर से फतेहपुर हल्द्वानी जाने वाले मार्ग बेल बसानी में चयनित की है।
प्रदेश के प्रमुख सचिव वन डॉ. आर के सुधांशु, सचिव पंकज पांडे व अन्य अधिकारियों ने सोमवार की अपरान्ह में इस सम्बंध में हाईकोर्ट की मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति रितू बाहरी से भेंट कर इस नए चयनित भूमि की जानकारी दी ।
बताया कि हाईकोर्ट के लिये 26 हैक्टेयर भूमि की जरूरत है। जो एकमुश्त नहीं मिल रही है और विकल्प के रूप में सबसे बड़ी दस हैक्टेयर राजस्व भूमि बेल बसानी में चयनित की है।
सूत्रों के अनुसार मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रितू बाहरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित विभागों की एक कमेटी बनाकर कल (आज) मंगलवार को बेल बसानी का निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाय। जिसमें वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के आदेशानुसार भी राजस्व भूमि में बहुमंजिले भवन निर्माण की क्षमता का आंकलन किया जाय । ताकि वृक्षों का कम से कम नुकसान हो ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन