बिग ब्रेकिंग…मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी, ईमेल से दी गई थी धमकी
मुंबई। अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर रविवार तड़के मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि बांद्रा इलाके में स्थित ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर सुबह करीब पांच बजे दो व्यक्तियों ने चार गोलियां चलाईं।
इसी इमारत में अभिनेता रहते हैं। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक विज्ञान विशेषज्ञों की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पिछले वर्ष मार्च में अभिनेता के दफ्तर को एक ई-मेल भेजकर खान को धमकी दी गई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार