उत्तराखंड : फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर ठेकेदार से पांच लाख हड़पे -दो पर मुकदमा
रुद्रपुर। पंजाब के तरनतारन से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर जिला पंचायत के ठेकेदार से पांच लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम छिनकी निवासी हरप्रीत कौर पत्नी अजय सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेट किच्छा की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके पति अजय सिंह जिला पंचायत के ए श्रेणी के ठेकेदार हैं और ए टू जेड एनर्जी प्रोडक्ट के स्वामी हैं।
आरोप है कि जसपुर निवासी शमशेर सिंह ने अपने रिश्तेदार मंजीत सिंह को पंजाब में असलाह बाबू बताते हुए ऑल इंडिया शस्त्र लाइसेंस बनवाने का भरोसा दिया। इसके एवज में शमशेर सिंह ने तीन लाख रुपये लिए। आरोप है कि वर्ष 2016 में पंजाब के तरनतारन से लाइसेंस बनवाकर सिंह गन हाउस से 315 बोर की रायफल और 32 बोर का पिस्टल भी खरीदवाया गया।
बाद में शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण, उसे ऊधम सिंह नगर में दर्ज कराने और यूनिक आईडी बनवाने के नाम पर भी रकम ली गई। शिकायत के अनुसार, जब लाइसेंस की जांच कराई गई तो वह फर्जी और कूटरचित पाया गया।
आरोप है कि दोनों आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए जालसाजी करते हुए अजय सिंह से कुल पांच लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत पर न्यायालय ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
uttaralkand-दहेज उत्पीड़न मामले में मृतका की सास और दो ननदों की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट की रोक
UK-महाराजपुर मोड़ पर बस स्टॉपेज की बेंच पर मिला युवक का शव -शिनाख्त नहीं
उत्तराखंड : घर में चोरी का खुलासा -नाबालिग बालिका की निशानदेही पर जेवरात और नकदी बरामद