UK-महाराजपुर मोड़ पर बस स्टॉपेज की बेंच पर मिला युवक का शव -शिनाख्त नहीं

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। किच्छा रोड स्थित ग्राम महाराजपुर मोड़ पर मंगलवार सुबह बस स्टॉपेज की बेंच पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक काफी देर तक बेंच पर लेटा रहा। कोई हलचल नहीं होने पर आसपास मौजूद लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  विकसित भारत 2047 की संकल्पना पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार सुबह महाराजपुर मोड़ स्थित बस स्टॉपेज की बेंच पर करीब 30 वर्षीय युवक लेटा हुआ था। काफी देर तक उसके नहीं उठने पर आसपास के लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पंतनगर विश्वविद्यालय ने तीन संस्थानों से किए एमओयू -पारंपरिक ज्ञान और कृषि अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की जांच की। जांच के दौरान उसके मृत होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  कोटाबाग महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में लता आर्या अध्यक्ष निर्वाचित

युवक की पहचान नहीं होने के कारण फिलहाल उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119