उत्तराखंड : घर में चोरी का खुलासा -नाबालिग बालिका की निशानदेही पर जेवरात और नकदी बरामद
रुद्रपुर। बगवाड़ा चौकी क्षेत्र के मलसा गिरधरपुर में घर का ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने घटना के समय नाबालिग रही एक संदिग्ध बालिका से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार मलसा गिरधरपुर निवासी इंदर सिंह ने बताया कि 22 सितंबर 2026 को वह परिवार के साथ दांत दिखाने के लिए बाजार गए थे। घर के मुख्य गेट पर ताला लगाया गया था। वापस लौटने पर गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली हुई थी और उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा 24 हजार रुपये नकद गायब थे।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी जुटाई। मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसआई निर्मल लटवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर एक संदिग्ध बालिका से पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के बाद बालिका की निशानदेही पर उसके घर से चोरी किए गए जेवरात बरामद किए गए। मकान स्वामी की पत्नी ने बरामद जेवरात की पहचान की। पुलिस ने चोरी की गई नकदी भी बरामद की है।
एसएसआई ने बताया कि बरामदगी के आधार पर दर्ज अभियोग में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की वृद्धि की गई है। घटना के समय नाबालिग रही संबंधित बालिका को नियमानुसार पुलिस संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहन चंद जोशी, महिला हेड कांस्टेबल पायल आर्या, कांस्टेबल दिलीप कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK-महाराजपुर मोड़ पर बस स्टॉपेज की बेंच पर मिला युवक का शव -शिनाख्त नहीं
UK-हाईकोर्ट ने दुष्कर्म मामले की पूरी आपराधिक कार्यवाही की निरस्त
उत्तराखंड : आर्मी मेस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, दो गिरफ्तार