एडमिशन के नाम पर खेला बड़ा खेल! 93 हजार की ठगी—प्रधानाचार्य समेत दो पर केस दर्ज
हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में लॉ कॉलेज में दाखिले के नाम पर कथित ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक युवक से हजारों नहीं बल्कि पूरे 93,500 रुपये वसूल लिए गए—लेकिन न एडमिशन मिला, न ही परीक्षा फॉर्म भरा गया। मामले ने अब कानूनी रूप ले लिया है और कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए कॉलेज के जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित समीर (निवासी ग्राम सराय, ज्वालापुर) ने आरोप लगाया कि पावधोई स्थित पंडित पूर्णानन्द तिवारी लॉ कॉलेज में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में दाखिले के नाम पर उससे बार-बार पैसे ऐंठे गए। कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक तिवारी और ज्वाइंट सेक्रेटरी शिवम शर्मा पर गंभीर आरोप हैं कि उन्होंने प्रवेश परीक्षा न भरने का बहाना बनाकर अतिरिक्त रकम की मांग की।
समीर के मुताबिक, 11 अगस्त 2025 को उसने 40,000 रुपये नकद और 1,000 रुपये फॉर्म फीस के रूप में दिए। इसके बाद सेमेस्टर फीस के नाम पर 17,000 रुपये बैंक खाते में जमा कराए गए। यहीं नहीं, आरोप है कि एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय का फॉर्म भरवाने, यूईटी परीक्षा में भेजने, दूसरे सेमेस्टर की फीस और लेट फीस जैसे बहानों से भी लगातार पैसे वसूले जाते रहे।
लेकिन चौंकाने वाली बात ये रही कि इतने पैसे देने के बावजूद न तो युवक का कॉलेज में दाखिला हुआ और न ही किसी परीक्षा में उसका नाम शामिल हुआ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद ज्वालापुर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…36 लाख के गबन में डाकपाल दोषी —अदालत ने सुनाई तीन साल की सजा
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा