हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात, 24 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से बड़ी सौगात मिली है। कॉलेज में विभिन्न विभागों में 24 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों से वर्षों से चली आ रही फैकल्टी की कमी दूर होगी, जिसका सीधा लाभ मेडिकल छात्रों के साथ-साथ हजारों मरीजों को मिलेगा।
नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों में
डॉ. निधि शर्मा (एनाटॉमी),
डॉ. अंजू शर्मा एवं डॉ. अनुराग श्रीवास्तव (फिजियोलॉजी),
डॉ. रितुराज एवं डॉ. अंजुम निशान (पैथोलॉजी),
डॉ. उज्ज्वल आहूजा (ब्लड बैंक),
डॉ. प्रियंका टम्टा (माइक्रोबायोलॉजी),
डॉ. आशीष कुमार (फॉरेंसिक मेडिसिन),
डॉ. आशुतोष मिश्रा एवं डॉ. प्रीति (कम्युनिटी मेडिसिन),
डॉ. रवि सिंह (जनरल मेडिसिन),
डॉ. आशुतोष सिंह (टीबी/चेस्ट),
डॉ. तनुश्री गौड़ (मानसिक रोग विभाग) शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त
डॉ. प्रेरणा चमोली, डॉ. गुंजन नगरकोटी एवं डॉ. सत्येन्द्र गुप्ता (बाल रोग),
डॉ. गौरव जिंदल एवं डॉ. शिवम पाठक (आर्थोपेडिक्स),
डॉ. गरिमा टम्टा (ईएनटी),
डॉ. हिमानी जलखानी (नेत्र रोग),
डॉ. शोभना सिंह एवं डॉ. प्रियंका सिंह (स्त्री एवं प्रसूति रोग),
डॉ. नलिन गोयल (रेडियोथेरेपी) और
डॉ. समीर पाण्डे (डेंटल विभाग) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किए गए हैं।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जी.एस. तितियाल ने सभी नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसरों को बधाई देते हुए कहा कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने कहा कि इससे अस्पताल की सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा मरीजों का विश्वास मजबूत होगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल