बीमारी से परेशान युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

खबर शेयर करें 👉

रूद्रपुर। बीमारी के कारण लंबे समय से मानसिक तनाव में चल रहे एक युवक ने शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...पिथौरागढ़ में बैंक प्रबंधक को जिंदा जलाने वाले पूर्व सुरक्षा गार्ड को उम्रकैद


प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम दहिया भोज, फरीदपुर (बरेली) निवासी 29 वर्षीय दीपक भारद्वाज के पिता मदनलाल की कुछ वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद दीपक रुद्रपुर के जगतपुरा क्षेत्र में अपने एक करीबी रिश्तेदार के यहां रह रहा था। दीपक ने एमए तक शिक्षा प्राप्त की थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलटी खनिज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत


बताया गया कि दीपक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था और उसका इलाज भी कराया जा रहा था। बीमारी के चलते वह मानसिक तनाव में रहता था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर वह बाहर से घूमकर घर लौटा। जब उससे खाना खाने को कहा गया तो उसने तबीयत ठीक न होने की बात कही। कुछ देर बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी, जिस पर परिजन उसे तुरंत नगर के एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड समूह-ग की 15 भर्तियों का कैलेंडर जारी, इस साल निकलेंगे विज्ञापन


अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दीपक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119