आरटीओ चालान के नाम पर किसान से 7.46 लाख की ठगी

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। साइबर ठगों ने आरटीओ चालान का झांसा देकर एक किसान के बैंक खाते से 7 लाख 46 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलभट्टा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

ग्राम दोपहरिया, पुलभट्टा निवासी अशरफ खां पुत्र अली हुसैन खेती-किसानी करते हैं और उनके पास दो बाइक हैं। अशरफ खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 दिसंबर को उनके व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात व्यक्ति ने आरटीओ चालान के नाम से एक एपीके फाइल भेजी। फाइल डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और लगातार ओटीपी आने लगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

इसके बाद साइबर ठगों ने उनके और उनके पुत्र अरमान के बैंक खातों से कुल 7 लाख 46 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने धनराशि वापस दिलाने और ठगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलभट्टा प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119