उप…काशी विश्वनाथ मंदिर में सुरक्षा में बड़ी चूक -पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

खबर शेयर करें 👉

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-4बी के पास शनिवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी पर तैनात पीएसी के एक जवान की कार्बाइन से कथित तौर पर अचानक गोली चल गई। गोली पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे और गिट्टियां आसपास मौजूद श्रद्धालुओं पर जा गिरीं, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हरिद्वार जा रहे तीन दोस्तों की बाइक पुल पर बनी मौत का जाल ---19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, दो जिंदगी से जूझ रहे

घायलों की पहचान निक्की गुप्ता, राम बाबू और विकास यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी की हालत सामान्य बताई है। किसी भी श्रद्धालु को गंभीर चोट नहीं आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे हुई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान पीएसी जवान की कार्बाइन से गलती से फायर हो गया। गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी, बल्कि पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे और पत्थर के छोटे टुकड़े श्रद्धालुओं को लगे, जिससे वे घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मोबाइल ऐप से 'हाइजैक' हो रहे ई-रिक्शे! चलते-चलते रुक रहे वाहन, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। हालांकि पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल स्थिति पर नियंत्रण पा लिया। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एहतियातन मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...गरीबी और संघर्ष को मात देकर चमका चूलागांव का विजय : नवोदय विद्यालय चंपावत में चयन, हाईस्कूल में भी बना विद्यालय टॉपर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला कार्बाइन से आकस्मिक फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। संबंधित पीएसी जवान से पूछताछ की जा रही है और यह जांच की जा रही है कि गोली किन परिस्थितियों में चली तथा सुरक्षा मानकों के पालन में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119