उत्तराखंड…15 अगस्त की तैयारियां तेज : नैनीताल में निकलेगी प्रभात फेरी, स्वतंत्रता सेनानियों का होगा सम्मान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की गई और सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त की सुबह जनपद के जिला मुख्यालय सहित सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और विभिन्न संस्थानों में प्रातः 7 बजे से प्रभात फेरियां और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नैनीताल में प्रभात फेरी मल्लीताल फ्लैट मैदान से शुरू होकर तल्लीताल गांधी चौक तक निकलेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-जापान-जर्मनी में रोजगार का मौका -चंपावत के युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस से एक सप्ताह पूर्व विद्यालयों में पेंटिंग, क्विज, निबंध लेखन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाए, ताकि विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा मिले।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9 बजे सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सार्वजनिक भवनों में ध्वजारोहण किया जाएगा। जिलाधिकारी कार्यालय, नैनीताल में प्रातः 9:30 बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा तथा स्वतंत्रता सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, उनके परिजनों और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : 275 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन रखने के दोषी को 15 साल की सजा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी, अर्द्धशासकीय एवं निजी भवनों के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को एलईडी रोशनी से सजाया जाएगा। इस संबंध में सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि प्लास्टिक के राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि कहीं सड़क या सार्वजनिक स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज मिलता है तो संबंधित उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी और थाना प्रभारी उसके सम्मानजनक निस्तारण की व्यवस्था करेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-खटीमा में कच्ची शराब के खिलाफ छापा -दो भट्टियां ध्वस्त, 95 लीटर शराब बरामद

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर ध्रुव मर्तोलिया, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119