पोक्सो मामले में बड़ी सफलता : आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार -नाबालिग किशोरी सकुशल बरामद

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। पोक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में कोतवाली द्वाराहाट पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर नाबालिग किशोरी को सकुशल बरामद किया है। बरामद किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।


जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी को राजस्व क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने गांव की नाबालिग किशोरी के गुमशुदा होने की तहरीर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए 29 जनवरी को विवेचना रेगुलर पुलिस कोतवाली द्वाराहाट को हस्तांतरित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए किशोरी की शीघ्र बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


निर्देशों के क्रम में चार पुलिस टीमें गठित की गईं। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह और क्षेत्राधिकारी रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद जोशी एवं एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील धानिक के नेतृत्व में टीमों ने सीसीटीवी फुटेज का गहन अध्ययन किया और सर्विलांस की मदद से दिल्ली, गुरुग्राम व बिहार के माधोपुर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया।
लगातार सुरागरसी के बाद शनिवार 31 जनवरी को किशोरी को गुरुग्राम से बरामद कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने किशोरी को आरोपी खुशदिल (20 वर्ष), पुत्र मोहम्मद मुस्ताक, निवासी माधोपुर, थाना छातापुर, जिला सुपौल (बिहार) के कब्जे से बरामद कर उसे गिरफ्तार किया। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119