फास्ट फूड मार्केट में मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। विगत देर सायं पुराने अस्पताल के समीप स्थित फास्ट फूड मार्केट में मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।


निकट बड़ी टंकी, पूजा डेयरी, मेन मार्केट निवासी रेनू पत्नी पंकज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र प्रदीप कबीरा रॉयल बेकरी में काम करने के बाद रात करीब 11 बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान पुराने अस्पताल के पास फास्ट फूड मार्केट में राकेश फास्ट फूड के ठेले पर काम करने वाले बादल ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रदीप को घेर लिया और चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में प्रदीप के शरीर पर 15 से 20 गंभीर घाव आए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


घायल को आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने आरोपी राकेश, बादल और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


व्यापारियों ने धरना देकर जताया रोष
घटना के विरोध में रविवार को व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने फास्ट फूड मार्केट में धरना देकर रोष जताया। व्यापारियों का आरोप है कि यह इलाका नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है, जिससे आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने फास्ट फूड मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119