ट्रंचिंग ग्राउंड पर कूड़े का दबाव, भुगतान न मिलने से नगर निगम की बढ़ी मुश्किलें

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा होने वाले कूड़े के निस्तारण को लेकर नगर निगम हल्द्वानी गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कूड़ा निस्तारण के एवज में विभिन्न नगर निकायों, समितियों और संस्थानों पर करोड़ों रुपये का बकाया हो गया है। भुगतान न होने के कारण कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। अब नगर निगम ने बकायेदार निकायों और संस्थानों को भुगतान के लिए पत्र भेजे हैं, जिससे ट्रंचिंग ग्राउंड में लग रहे कूड़े के ढेर के समाधान की उम्मीद जगी है।


नगर निगम हल्द्वानी के ट्रंचिंग ग्राउंड में केवल हल्द्वानी शहर ही नहीं, बल्कि नैनीताल, भवाली, भीमताल, लालकुआं नगर निकायों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का कूड़ा भी डंप किया जाता है। लेकिन लंबे समय से तय धनराशि का भुगतान नगर निगम को नहीं किया जा रहा है। इससे जिला पंचायत नैनीताल पर करीब 39 लाख रुपये, भवाली नगर पालिका पर 34 लाख रुपये, भीमताल नगर पालिका पर 45 लाख रुपये और नगर पंचायत लालकुआं पर लगभग 25 लाख रुपये का बकाया हो गया है। वहीं नैनीताल नगर पालिका पर करीब एक करोड़ रुपये और मंडी परिषद पर 57 लाख रुपये से अधिक का भुगतान लंबित है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


इसके अलावा हल्द्वानी के ग्रामीण क्षेत्रों में बनी कॉलोनियों से कूड़ा एकत्र कर ट्रंचिंग ग्राउंड में डालने वाली विभिन्न समितियों ने भी लाखों रुपये का भुगतान नहीं किया है। करोड़ों रुपये की धनराशि अटकी होने के कारण नगर निगम के लिए कूड़ा निस्तारण का कार्य लगातार कठिन होता जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल


रोज 230 मीट्रिक टन कूड़ा पहुंच रहा ट्रंचिंग ग्राउंड
हल्द्वानी ट्रंचिंग ग्राउंड में प्रतिदिन करीब 230 मीट्रिक टन कचरा पहुंच रहा है। इसमें अकेले हल्द्वानी शहर से ही लगभग 152 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन डंप किया जा रहा है, जबकि शेष कूड़ा अन्य नगर निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहा है।


9.55 करोड़ रुपये खर्च करने हैं कूड़ा निस्तारण पर
नगर निगम को कूड़ा निस्तारण व्यवस्था के लिए कुल 9.55 करोड़ रुपये खर्च करने हैं। इसमें से लीचेट प्लांट के संचालन पर निगम अब तक करीब सात करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। बजट की कमी के चलते ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा कूड़े का वैज्ञानिक निस्तारण करना मुश्किल हो रहा है।


बकाया भुगतान का विवरण (रुपये में)
सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज – 10,95,595
जिला पंचायत नैनीताल – 39,80,486
मंडी परिषद – 57,34,396
नगर पालिका नैनीताल – 1,75,11,366
नगर पालिका भवाली – 34,22,108
नगर पालिका भीमताल – 45,35,396
नगर पंचायत लालकुआं – 25,48,620
सीआरपीएफ गौलापार – 7,46,475
आशा आदर्श समिति – 19,75,181
देवगुरु समिति – 9,77,536
राजू एंड रामू हल्द्वानी – 3,49,120
सहयोग जागृति समिति – 5,47,797
अटल आदर्श समिति – 8,96,917
मिलिट्री कैंट स्टेशन – 7,46,475

“ट्रंचिंग ग्राउंड में नगर निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से भी कूड़ा पहुंचता है। इसके निस्तारण के भुगतान के लिए संबंधित निकायों और संस्थानों को पत्र भेजे गए हैं।”
— परितोष वर्मा, नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119