बिहार में ठगी का अनोखा मामला, शादी कर ससुराल वालों से ऐंठता था पैसा, आरोपी अभी तक कर चुका चार शादी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले में ठगी का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है जहां एक युवक शादी कर ससुराल वालों से पैसे की ठगी करता है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार व्यक्ति अब तक चार शादी कर चुका है। पुलिस के मुताबिक, बहेरी थाना पुलिस ने समधपुरा की एक महिला द्वारा दर्ज प्राथमिकी के मामले में ठगी के आरोप में खगडिय़ा जिले के मोकराही थाना क्षेत्र के रसौक नवटोलिया निवासी सियाराम शर्मा को गिरफ्तार किया है।


इस मामले का खुलासा तब हुआ जब समधपुरा की रहने वाली एक महिला ने अपने ही दामाद पर ठगी का आरोप लगाते हुए बहेरी थाना में मामला दर्ज करवाया। आरोप लगाया गया कि दामाद ने दहेज के दो लाख रुपये ठग लिए, इसके बाद उसने दिल्ली में व्यवसाय करने के नाम पर 20 लाख रुपये कर्ज के रूप में लिया। इसके बाद सात लाख रुपये इलाज के नाम पर ठगी की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं-बिंदुखत्ता में क्लिनिकों और मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दो क्लिनिक सीज


पीडि़ता ने हिंदू रीति- रिवाज से अपनी पुत्री की शादी 2020 में खगडिय़ा जिले के मोकराही थाना क्षेत्र के रसौक नवटोलिया निवासी जनार्दन मिस्त्री के पुत्र सियाराम शर्मा से सिमरदह शिवस्थान में की थी। शादी के बाद मनीषा एक बच्ची की मां बनी। इस मामले में पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गर्भवती पत्रकार की याचिका पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस


पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी अब तक कम से कम चार शादियां कर चुका है और सभी ससुराल वालों से ठगी करता है। पुलिस की जांच में अब तक वह ससुरालवालों से दहेज, व्यवसाय व इलाज के बहाने काम से कम 32 लाख रुपये की ठगी कर चुका है।
पुलिस की जांच और आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान में अब तक जो बातें सामने आई है उसके अनुसार आरोपी ने खगडिय़ा जिले के बखरी थाना के रिंकू देवी से पहली शादी की थी, जिससे दो पुत्र भी हैं। दूसरी शादी समधपुरा के मनीषा से की जबकि तीसरी शादी बिरौल थाना के पोखराम निवासी छोटी देवी से की। इसके भी दो बच्चे हैं। इसके बाद चौथी शादी बिरौल थाना के बोरवा निवासी गंगा देवी से की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-अल्मोड़ा में अवैध हथियारों के साथ रामनगर के दो युवक गिरफ्तार -पिस्टल-कारतूस और चाकू बरामद


बहेरी के थाना प्रभारी आशुतोष झा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119