गुरुवार देर रात रामपुर रोड में बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर-एक की मौत, दूसरा गंभीर
हल्द्वानी | रामपुर रोड में रोडवेज और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई, हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात 11:45 बजे करीब रामपुर रोड पर सुशीला तिवारी अस्पताल के पास उत्तर प्रदेश की रोडवेज बस और मोटर साइकिल की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आसपास के लोगों ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पीलीकोठी निवासी मनोज (40) को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल तेज सिंह थापा (37) निवासी मुखानी हल्द्वानी का इलाज चल रहा है। जिनकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न