उत्तराखंड…हल्द्वानी में मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से झुमके लूटे –सीसीटीवी में कैद हुए बाइक सवार बदमाश

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के भगवानपुर इलाके में गुरुवार तड़के मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला बाइक सवार दो बदमाशों की लूट का शिकार हो गईं। बदमाश महिला के कानों से झुमके झपटकर फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला रोजाना की तरह सुबह टहलने निकली थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके कानों के झुमके छीन लिए। महिला जब तक कुछ समझ पातीं, तब तक दोनों आरोपी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो चुके थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बहन की आईडी से होटल में कमरा लेने का आरोप, युवती के साथ युवक को देख हंगामा

सूचना मिलने पर मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  40.600 किलो गांजा बरामदगी में एक दोषी, दूसरा बरी--अदालत ने सुनाई 11 साल की कठोर सजा, 1.10 लाख रुपये जुर्माना

घटना के बाद भगवानपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सुबह के समय भी अपराधी बेखौफ होकर लूट और चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-लालकुआं बाईपास और हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग के फोरलेन की राह साफ -जल्द शुरू होगा भूमि अधिग्रहण

स्थानीय लोगों ने भगवानपुर सहित आसपास के इलाकों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, मॉर्निंग पेट्रोलिंग शुरू करने तथा चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो अपराधियों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं। फास्ट न्यूज़ उत्तराखंड लगातार इस मामले से जुड़ी हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119