उत्तराखंड…बहन से कहासुनी के बाद घर से निकली 12 वर्षीय किशोरी लापता

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर के बद्रीपुरा क्षेत्र से 12 वर्षीय किशोरी के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, बड़ी बहन से कहासुनी होने के बाद किशोरी बुधवार देर रात बिना किसी को बताए घर से निकल गई। काफी तलाश और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक

जानकारी के अनुसार, किशोरी की मां मधु देवी पत्नी भूपाल प्रसाद, निवासी बद्रीपुरा, थाना हल्द्वानी ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी 12 वर्षीय पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से बच्ची की शीघ्र तलाश किए जाने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रेस्टोरेंट रिव्यू टास्क के नाम पर महिला से 1.40 लाख की साइबर ठगी

परिजनों का कहना है कि घटना की रात उन्होंने आसपास के इलाकों और सभी संभावित स्थानों पर बच्ची की तलाश की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिवार ने पुलिस की शरण ली।

कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित स्थानों पर किशोरी की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : हरीश रावत ने कांग्रेस के दो पदों से दिया इस्तीफा -बोले- ‘मेरी वजह से भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष कमजोर न हो’

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119