बाइक-ट्रक की भीषण भिडंत में युवक की मौत, युवती गंभीर रूप से घायल
बागेश्वर। ताकुला के पास एक बाइक और ट्रक में भीषण भिडंत में युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर घायल को सड़क से किनारे किया।
रविवार दिन में शाम ताकुला के पास बाइक का ट्रक से भीषण टक्टर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही युवक की मौत हो गयी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। स्थानीय राहीगरों ने बताया कि अयारपानी में गैराड़ मंदिर से करीब ढाई किलोमीटर आगे हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अल्मोड़ा की दिशा से तेज गति जा रही बाइक बागेश्वर की तरफ से आ रहे ट्रक के अगले हिस्से से भिड़ गयी। आमने-सामने की टक्कर इनती भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये और हैलमेट पहनने के बावजूद युवक की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 को फोन कर दिया है। ताजा सूचना मिलने तक महिला को 108 से अस्पताल भेज दिया है। महिला को भी चोटें बताई जा रही है। मृतक की पहचान सल्ला गांव निवासी निखिल बजेठा, पुत्र मोहन बजेठा के रूप में हुई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न