बिंदुखत्ता-राजीव नगर कार रोड रामलीला कमेटी के हरीश बिसौती अध्यक्ष, जीवन जोशी चुने गए प्रबंधक

खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता।
आज यहां राजीवनगर (काररोड़) सामुदायिक भवन में ग्रामीणों की रामलीला मंचन को लेकर 18 साल बाद एक बड़ी बैठक आयोजित की गई जिसमें फिर श्री राम लीला मंचन प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

इसके लिए आज जनता के बीच चुनाव भी किया गया। इसमें सर्वसम्मति से हरीश बिसोती को अध्यक्ष व जीवन जोशी को प्रबंधक चुना गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी

इसके अलावा हर बैल्ट से पदाधिकारी चुने गए हैं जो चौदह वर्ष तक रामलीला मंचन करेंगे। बैठक में पूरे गांव के सम्मानित लोग उपस्थित रहे जिन्होंने तन मन धन से कमेटी को सहयोग देने का एलान करते हुए कहा कि बिंदुखत्ता में सबसे पहले राजीव नगर कार रोड में ही श्री राम लीला मंचन प्रारंभ हुआ था जिसे लव कुश कांड करने के बाद 18 साल तक विराम दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप -विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत

आज ग्रामीणों ने फिर से लीला प्रारंभ करने के लिए मजबूत पहल शुरु हुई और कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119