भिकियासैंण ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत दलमोडी में किया पौधरोपण
भिकियासैंण। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत देश भर में मेरी माटी मेरा देश (माटी को नमन वीरों को श्रद्धांजलि ) कार्यकम चलाया जा रहा है। जिसके तहत अल्मोड़ा ज़िले के भिकियासैंण ब्लॉक के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत दलमोडी में पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया और साथ ही पंच प्रण शपथ भी ली गई कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती माया देवी व नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा के राष्ट्रीय स्वयं सेवक चंदन सिंह व समस्त ग्राम वासी उपस्थित रहे।


मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत ही नेहरू युवा केंद्र अल्मोड़ा (यूवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के राष्ट्रीय स्वयं सेवक चंदन सिंह,भावना मठपाल द्वारा गाँव गाँव जाकर लोगो को उक्त अभियान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आज टीम आज नगर पंचायत भिकियासैंण तक पहुची जहा पर वीरों के गांव से मिट्टी लाकर यहां तक पहुंचाई जा रही हैं इसके बाद यह मिट्टी को राजधानी दिल्ली लाया जाएगा। तथा 27 अगस्त को एक भव्य कार्यक्रम होगा नगर पंचायत भिकियासैंण के कर्मचारी और अधिशासी अधिकारी श्री अनिरुद्ध गौड उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग
नेपाल में भीषण बाढ़ से तबाही -160 के करीब मौतें, 133 भारतीयों समेत 750 से ज्यादा लापता
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा -दो हजार से अधिक मामले सामने आने की खबर