सेना के सिपाही ने पंखे के कुंडे से लटक कर दी जान
हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते सेना के एक सिपाही ने पंखे के कुंडे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। तिकोनिया स्थित आर्मी कैंट में सिपाही के पद पर तैनात 31 वर्षीय कालू गिरी कार्तिक पुत्र आर कार्तिक मूल रूप से तेलंगना का रहने वाला था और यहां आर्मी कैंट में सिपाही के पद पर तैनात था और यहां आर्मी कैंट में अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था।
पुलिस ने बताया कि कालू बीती रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया कुछ देर के बाद उसकी पत्नी उसके कमरे में गई तो उसने देखा कि उसका पति गले में चादर का फंदा बनाकर पंखे के कुंडे से लटका है।
उसने आस पड़ोस में रहने वाले लोगों के साथ मिलकर उसे नीचे उतारा और उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया मामले की सूचना मेडिकल चौकी पुलिस को दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कर इसका पंचनामा भर उसका पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई