भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने किया जनसंपर्क-
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 09 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने कई क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों गिनाई। उन्होंने कहा कि हम विकास के आधार पर जनता तक पहुंच रहे हैं। विपक्षी पार्टियां भ्रम फैलाने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता स्वाभिमानी है और हमने 1 साल में 75 यूनिकॉर्न बनाएं वहीं कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां बांटने का काम कर रही है। हमारी सरकार में एक भी भ्रष्टाचार नहीं हुआ बल्कि अन्य सरकारों ने भ्रष्टाचार व घोटालों की सरकार दी।
भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता से प्रभावित होकर विनीत बिष्ट व राहुल वोहरा के नेतृत्व में कई युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। इधर पल्यू बैंड, सुपाई, अलई, बमन तिलाड़ी, खास तिलाड़ी, दिबड़िया, बड़गल, पेटशाल, पुनकोट, भ्रमण कार्यक्रम मे प्रताप सिंह बिष्ट, केशर सिंह, राजेन्द्र सिंह राणा, प्रधान बालम सिंह जड़ौत, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविन्द सिंह, प्रताप सिंह जड़ौत, ललित सिंह सुपयाल, मनोज बिष्ट, हरीश सिंह जड़ौत, अर्जुन सिंह बोरा, गंगा सिंह, गोपाल सिंह सुपयाल, पूरन सिंह सुपयाल, लाल सिंह चम्याल, राजेन्द्र सिंह, सूरज कुमार, जीवन कुमार, नवीन कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

गुवाहाटी में दिल दहला देने वाला हत्याकांड -पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में छिपाया
जनगणना की तारीख बदली -2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज, पांच राज्यों में फरवरी-मार्च में पड़ सकते हैं वोट
34 साल की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों और नवाचार का जश्न