निवर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष स्याल्दे एड0 पूरन रजवार बने रानीखेत के भाजपा जिला महामंत्री

खबर शेयर करें 👉

एस आर चंद्रा

भिकियासैण। भारतीय जनता पार्टी जिला रानीखेत जिले के पदाधिकारियों की टीम में पूर्व जिलापंचायत सदस्य देघाट निवासी पूरन रजवार को महामंत्री की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। कल देर रात जिलाध्यक्ष रानीखेत लीला बिष्ट द्वारा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की संस्तुति पर जिले की टीम की घोषणा की गई,

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जयपुर खीमा में तेंदुए की दहशत -ग्रामीणों ने तत्काल पकड़ने की उठाई मांग


जिसमें निवर्तमान मण्डल अध्यक्ष स्याल्दे पूरन रजवार को जिला महामंत्री बनाया गया है
श्री रजवार इससे पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, जिलापंचायत सदस्य,मंडल अध्यक्ष स्याल्दे, बिश्व हिंन्दू परिषद जिला रानीखेत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर


श्री रजवार को जिला महामंत्री बनाए जाने पर विधायक सल्ट महेश जीना, जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, देबी दत्त शर्मा,हरीश कोटिया,बिक्रम बिष्ट,मनवर रावत, नरेंद्र भण्डारी,हंशा नेगी,कुन्दन लाल, सुरेंद्र गोयल, भगवत सिंह, बिरेंद्र रावत,बाबी रावत, हीरा सिंह,जसवंन्त सिंह,दीप जोशी,आदि ने ढेर सारी बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119