माल रोड पर ‘वीआईपी कल्चर’ दिखाना पड़ा भारी, भाजपा विधायक के बेटे की फॉर्च्यूनर सीज

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से भाजपा विधायक के बेटे को नैनीताल की माल रोड पर ‘वीआईपी कल्चर’ दिखाना महंगा पड़ गया। यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए लगातार हूटर बजाने और एसडीएम से अभद्रता करने के आरोप में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी फॉर्च्यूनर कार (UP-33-V-0003) को सीज कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


जानकारी के अनुसार फतेहपुर की जहानाबाद सीट से विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा परिवार के साथ नैनीताल घूमने आया था। माल रोड पर जाम के दौरान उसने बिना किसी आपात स्थिति के लगातार कार का हूटर बजाना शुरू कर दिया। संयोगवश उसी समय मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी (एसडीएम) की नजर इस पर पड़ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


एसडीएम ने वाहन रुकवाकर हूटर बजाने का कारण पूछा तो विधायक पुत्र गलती मानने के बजाय उल्टा बहस करने लगा। आरोप है कि उसने रौब दिखाते हुए मुख्यमंत्री का नाम लेकर वाहन छोड़ने का दबाव बनाने की कोशिश की। इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल पुलिस को मौके पर बुलाया। जांच के दौरान वाहन के आवश्यक दस्तावेज भी मौके पर उपलब्ध नहीं पाए गए। इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान करते हुए फॉर्च्यूनर कार को मौके पर ही सीज कर दिया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119