नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुकान में ले जाने के प्रयास का आरोप -लोगों ने बचाया; कार्रवाई की मांग

खबर शेयर करें 👉

बनबसा। नगर के वार्ड नंबर 5 में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर दुकान में ले जाने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप सामने आया है। पीड़िता की मां ने पड़ोसी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 निवासी तुलसी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 1 अप्रैल की दोपहर उनकी नाबालिग बेटी पास में ही अपनी चाची के घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में पड़ोस में रहने वाले मन्नू नायक पुत्र मजर अहमद ने उसे 10 रुपये का लालच देकर अपने पास बुलाने की कोशिश की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


तहरीर के अनुसार जब लड़की उसके पास नहीं गई तो आरोपी ने जबरन पकड़कर उसे एक दुकान के अंदर ले जाने का प्रयास किया और शटर बंद करने लगा। इस दौरान लड़की ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


बताया गया कि शोर सुनकर लड़की की चाची की बेटी मौके पर पहुंची और शटर खोलकर उसे बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। हल्ला होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद नाबालिग को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया।


पीड़िता की मां का कहना है कि उनकी बेटी ने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-भतरौजखान में गांजा तस्करों का पुलिस पर पाटल से हमला, 25 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार


इधर, घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि आरोपी का सत्यापन नहीं किया गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119