ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में ‘बैटल ऑफ बैंड्स 2.0’ की धूम
भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भिमताल परिसर में 2 अप्रैल 2026 को ‘बैटल ऑफ बैंड्स 2.0’ के रूप में भव्य संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली की दो, देहरादून और नैनीताल की एक-एक तथा मेजबान ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल की एक बैंड ने भाग लेकर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विजेता टीम को 50 हजार रुपये के आकर्षक नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रसिद्ध सरोद वादक चंद्रशेखर तिवारी के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुआ। इसके बाद निर्णायक मंडल के सदस्य स्मित तिवारी (सरोद वादक), गौरव बिष्ट (गायक) और प्रख्यात गिटार वादक एम्डी को भी सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में ‘सांझ’ (ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून), ‘ब्लैक गॉडेस’ (दिल्ली), ‘लाइफ ऑन लोन’ (नैनीताल), ‘सहस्त्र’ (दिल्ली) और ‘सतरंग’ (ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भिमताल) ने अपने अनोखे संगीत अंदाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘सतरंग’ ने ‘रंग जो लाग्यो’ गीत से की, जिससे माहौल उत्साह से भर गया।
‘लाइफ ऑन लोन’ ने कुमाऊंनी गीत ‘ड्यूटी लगी बॉर्डर’ से प्रस्तुति की शुरुआत की और ‘सान्यो नी’ तथा ‘गरज बरस सावन’ जैसे गीतों से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं ‘सहस्त्र’ ने बॉलीवुड, समकालीन और मेटल संगीत का शानदार मिश्रण पेश किया, जिसमें ‘डाउन विद द सिकनेस’ विशेष आकर्षण रहा।
‘ब्लैक गॉडेस’ ने अपनी मौलिक रचनाओं से दमदार प्रस्तुति दी, जबकि ‘सांझ’ ने गढ़वाली और कुमाऊंनी लोक संगीत का सुंदर संगम प्रस्तुत करते हुए ‘नंदा तेरो डोला’ गीत से सांस्कृतिक समृद्धि को मंच पर जीवंत कर दिया।
भीमताल परिसर के निदेशक ने म्यूजिक क्लब और आयोजन से जुड़े सभी संकाय सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का पहला संस्करण वर्ष 2018-19 में आयोजित किया गया था और भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों को आगे बढ़ाया जाएगा।
प्रतियोगिता में ‘लाइफ ऑन लोन’ विजेता रही, ‘ब्लैक गॉडेस’ ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया, जबकि ‘सांझ’ को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल और परिसर निदेशक द्वारा वितरित किए गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल