भाजपा प्रदेश मंत्री मीना गंगोला का पहली बार गंगोलीहाट आगमन पर जोरदार स्वागत
गंगोलीहाट से हरगोविंद रावल
पूर्व विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला को प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड बनाये जाने के पश्चात प्रथम बार गंगोलीहाट आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं,शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया और मिष्टान्न वितरण कर जश्न मनाया,कार्यकर्ताओं ने कहा कि सीमान्त क्षेत्र जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट से पहली बार किसी महिला को भाजपा संगठन की टीम में प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिली है जिस से कार्यकर्त्ता गदगद है।

इस दौरान प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर पूर्व विधायक मीना गंगोला ने राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ,मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ,संग़ठन महामंत्री अजेय का आभार जताया है एवं कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व ने संग़ठन में जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे।

स्वागत करने वालो में मण्डल अध्यक्ष दिनेश धानिक,नवीन मेहरा,ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगोला,सुरेश जोशी,नगर पालिका अध्यक्ष जय श्री पाठक,पूर्व प्रमुख ललित पाठक,अभिनेष बनकोटी जिला सोशल मीडिया प्रभारी,रेनू चौधरी,दीपा परगाई,महिपाल खाती,प्रेम राम,दयाल गोस्वामी, सुरेन्द्र रावल,कृष्ण लाल चौधरी,दरपान बोहरा,दान सिंह मेहता,हरीश भंडारी,कंचन कोठारी,भावना बिष्ट सहित तमाम कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

राजाजी नेशनल पार्क में बाबा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा : नशे के लिए की वारदात, 48 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
ड्राइवर निकला गैस सिलेंडर चोर : CCTV से खुला राज, पुलिस ने दबोचा आरोपी
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में राष्ट्रीय स्तर का 24 घंटे का हैकाथॉन “Watch the Code” 18 अप्रैल से