भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष डंगवाल की माता के निधन पर जताया दुःख
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह डंगवाल निवासी नगर पंचायत भिकियासैण की पूज्य माँता बचुली देवी उम्र -105 वर्ष का निधन हो जाने पर आज रामगंगा त्रिवेणी संगम के तट पर स्थित शमसान घाट पर उनका अन्तिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र दुर्गा सिंह डंगवाल, बहादुर सिंह डंगवाल, पदम सिंह डंगवाल, सुरेन्द्र सिंह डंगवाल, चन्दन सिंह डंगवाल ने संयुक्त रूप से अपनी पूज्य माँता को मुखाग्नि दी। एक सौ पांच वर्षीय स्वर्गीय बचुली देबी अपने पीछे भरा- पूरा परिवार छोड़ गयी है।
मृतका मूल रूप से पटवारी क्षेत्र मझेडा़ के मूल निवासिनी है। उनके निधन पर रानीखेत के विधायक डा0 प्रमोद नैनवाल, सल्ट के विधायक महेश जीना, पूर्व ब्यापार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त नैलवाल,दरबान बिष्ट, विजय लटवाल, वर्तमान ब्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, शिल्पकार सेवा समिति भिकियासैण के अध्यक्ष धनीराम टम्टा सहित सभी राजनैतिक संगठनों, शुभ चिन्तको, भिकियासैण के ब्यापारियों व समस्त क्षेत्रीय लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन