नानकमत्ता विधानसभा सीट से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा ने पेश की दावेदारी

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा

–आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज, पार्टी नेतृत्व से मांगा टिकट

नानकमत्ता। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा ने नानकमत्ता विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी इच्छा जाहिर करते हुए आगामी चुनाव में भाजपा का टिकट दिए जाने की मांग रखी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : आठ दिन से लापता किशोर का अस्पताल की मोर्चरी में मिला शव -दोस्त की स्कूटी और धमकी ने बढ़ाया मौत का रहस्य

श्रीपाल राणा ने कहा कि वह लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन से जुड़े रहकर कार्य कर रहे हैं और पार्टी की ओर से सौंपी गई विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते आ रहे हैं। संगठन के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण को आधार बताते हुए उन्होंने नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : जौलजीबी मेले में बवाल करना विधायक हरीश धामी को पड़ा भारी -छह लोगों पर फिर, पुलिस ने शुरू की जांच

उन्होंने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें प्रत्याशी बनाने का अवसर देता है तो वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ क्षेत्र की जनता के बीच रहकर विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  सांसद अजय भट्ट, डीएम ललित मोहन रयाल और रामनगर पालिका अध्यक्ष ने भरा स्व-गणना फार्म -आमजन से भी की भागीदारी की अपील

श्रीपाल राणा की दावेदारी के साथ ही नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर भाजपा के भीतर टिकट की दावेदारी और राजनीतिक गतिविधियों की चर्चा तेज होने लगी है। अब सभी की नजरें पार्टी नेतृत्व के फैसले पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119