नैनीताल पुलिस का स्कूली वाहनों और यात्री बसों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान -सुरक्षा मानकों की हो रही सघन जांच
–16 से 22 नवंबर तक चलेगा अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
नैनीताल। जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा 16 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक एक सप्ताह का विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे वाहनों के साथ-साथ यात्री बसों की भी गहनता से जांच की जा रही है।

यह अभियान उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में संचालित किया जा रहा है।
एसएसपी के निर्देश पर एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र एवं एसपी हल्द्वानी श्री हरबंस सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, यातायात निरीक्षक और प्रभारी सीपीयू हल्द्वानी द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान स्कूल बसों, स्कूल वैन, कैब एवं यात्री बसों के आवश्यक दस्तावेजों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस द्वारा वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट, बीमा पॉलिसी और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता जांची जा रही है।
इसके अतिरिक्त वाहनों में निर्धारित यात्री क्षमता का पालन, आपातकालीन निकास द्वार, अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर), प्राथमिक चिकित्सा किट (फर्स्ट एड बॉक्स) सहित अन्य अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।
नैनीताल पुलिस की वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील
नैनीताल पुलिस ने सभी स्कूल प्रबंधन, वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वे बच्चों एवं यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक दस्तावेज और सुरक्षा मानक पूर्ण रखें। निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाएं तथा यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों एवं स्वामियों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



नानकमत्ता विधानसभा सीट से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा ने पेश की दावेदारी
सांसद अजय भट्ट, डीएम ललित मोहन रयाल और रामनगर पालिका अध्यक्ष ने भरा स्व-गणना फार्म -आमजन से भी की भागीदारी की अपील
राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर मीडिया सेंटर हल्द्वानी में ‘लोकलुभावन या जिम्मेदार पत्रकारिता’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित
उत्तराखंड : बेरीनाग में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली ने ली एक और जान -ढाई घंटे इंतजार के बाद पहुंची एंबुलेंस