Uknews-ससुराल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर — बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

खटीमा। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा जगबूड़ा पुल के पास हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद सोमवार को परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बनबसा के भजनपुर नई बस्ती निवासी राजीव श्रीवास्तव (33) पुत्र राजेन्द्र श्रीवास्तव बाइक से अपनी ससुराल चकरपुर जा रहे थे। इसी दौरान जगबूड़ा पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में राजीव गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कुत्ते का शिकार करने पहुंचा गुलदार खुद ही बाथरूम में हुआ कैद

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा ने घायल को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-पेट्रोल छिड़ककर नई एक्सयूवी-700 को किया आग के हवाले -चार युवकों की करतूत CCTV में कैद

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : गौला बाईपास पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

परिजनों के अनुसार, राजीव दो भाइयों में छोटे थे। उनके बड़े भाई संजय श्रीवास्तव और दो बहनें सोनी व अनीता हैं। उनके पिता टुकटुक चलाते हैं। राजीव अपने पीछे मां सरोज देवी, पत्नी अनीता और दो बेटियों निधि (9) व आराध्या (7) को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119