उत्तराखंड : जौलजीबी मेले में बवाल करना विधायक हरीश धामी को पड़ा भारी -छह लोगों पर फिर, पुलिस ने शुरू की जांच

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में जौलजीबी मेले के मंच पर हंगामा करना कांग्रेस विधायक हरीश धामी को भारी पड़ता नजर आ रहा है। धारचूला विधानसभा सीट से विधायक धामी समेत छह लोगों के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : आठ दिन से लापता किशोर का अस्पताल की मोर्चरी में मिला शव -दोस्त की स्कूटी और धमकी ने बढ़ाया मौत का रहस्य

पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे के मुताबिक, जौलजीबी कोतवाली पुलिस ने विधायक हरीश धामी समेत छह लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(1), 132, 191(2), 324(3) और 352 के तहत केस दर्ज किया है।

आरोप है कि जौलजीबी मेले के दौरान विधायक और उनके साथ मौजूद लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने के भी आरोप लगाए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : चलती बस में शातिरों का आतंक -यात्री का ट्रॉली बैग काटकर सोने-चांदी के जेवर उड़ाए

एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : शेयर बाजार में डूबे लाखों, कर्ज ने तोड़ी जिंदगी की डोर -जंगल में पेड़ से लटका मिला पूर्व सैनिक का शव

जौलजीबी मेले में हुए इस घटनाक्रम के बाद अब विधायक हरीश धामी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119