नानकमत्ता से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा ने ठोकी दावेदारी -चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

खबर शेयर करें 👉

हरिमोहन सिंह राणा

नानकमत्ता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीपाल राणा ने नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी सामने रख दी है। इसी क्रम में उन्होंने नानकमत्ता में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : मोटाहल्दू विवाहिता आत्महत्या मामले का खुलासा -ब्लैकमेलिंग के आरोप में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने श्रीपाल राणा का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीपाल राणा ने कहा कि नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र की जनता से उनका लंबे समय से जुड़ाव रहा है। वह क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें नानकमत्ता विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का अवसर देता है तो वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन और जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कथित प्रेम संबंध के शक में भाई ने बहन और युवक को मारी गोली, दोनों की मौत

चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही श्रीपाल राणा की नानकमत्ता विधानसभा से दावेदारी औपचारिक रूप से सामने आ गई है। उनके समर्थकों ने दावेदारी का स्वागत करते हुए आगामी चुनाव में उनके समर्थन में पूरी ताकत से जुटने की बात कही। कार्यक्रम के बाद नानकमत्ता क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119