uttarakhand-क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर 1.13 लाख की साइबर ठगी -मुखानी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर मल्ला में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। शातिर साइबर ठगों ने एक युवक के क्रेडिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर उसके खाते से 1.13 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली। मोबाइल पर लेनदेन के संदेश आने के बाद पीड़ित को ठगी का पता चला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : एम्स किच्छा में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा -भाई-बहन समेत पांच गिरफ्तार

पीड़ित ने मुखानी थाने में दी तहरीर में बताया कि करीब एक सप्ताह पहले साइबर ठगों ने चालाकी से उसके क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद कार्ड का दुरुपयोग करते हुए अलग-अलग लेनदेन के माध्यम से रकम निकाल ली गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...फैंसी नंबरों की नीलामी में दिखा क्रेज -यूके04एयू-9999 नंबर 2.31 लाख में बिका

ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएचओ सुशील जोशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साइबर तकनीकी माध्यमों से लेनदेन और आरोपियों से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119