Uttarakhand-भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के चार चेहरे -तीरथ सिंह रावत को मिली बड़ी जिम्मेदारी

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नवीन की अगुवाई में अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले गठित इस टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। भाजपा की 65 सदस्यीय नई टीम में उत्तराखंड के भी चार नेताओं को जगह मिली है।

नई टीम में पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री, अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक और आलोक भट्ट को सोशल मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राम प्रधान संगठन ने रमेश चंद्र जोशी को बनाया जिला सचिव -संगठन को मजबूत करने की जताई उम्मीद

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में आठ राष्ट्रीय महासचिव, 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 16 राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। वहीं विनोद तावड़े और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव के पद पर बरकरार रखा गया है। बीएल संतोष भी राष्ट्रीय महासचिव संगठन की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दवाओं की कीमत और महंगी ब्रांडेड दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट सख्त -29 सितंबर को अगली सुनवाई

तीरथ सिंह रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में महत्वपूर्ण स्थान देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा राम माधव, लोकसभा सांसद डी. पुरंदेश्वरी समेत कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, बैजयंत जय पांडा और रेखा वर्मा को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है।

पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भाजपा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विभिन्न राज्यों से 16 राष्ट्रीय सचिव भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, संदीप पाठक और मनोज तिग्गा समेत कई नए चेहरों को शामिल किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  राजकीय महाविद्यालय कांडा में छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मी तेज -अध्यक्ष पद पर यूएसएफ प्रत्याशी ललिता आर्या ने झोंकी ताकत

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के चार नेताओं को मिली जिम्मेदारियों को आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119