हल्द्वानी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का पर्दाफाश -इंडेन के कर्मचारियों पर एफआईआर के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। पश्चिम एशिया में युद्ध के हालातों के चलते गैस संकट की आशंका के बीच नैनीताल जिला प्रशासन जहां उपभोक्ताओं को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से गैस सिलेंडर वितरण सुनिश्चित करने में जुटा है, वहीं कुछ कर्मचारी कालाबाजारी और घटतौली कर व्यवस्था को चुनौती देते पकड़े गए।


सोमवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को सूचना मिली कि डहरिया क्षेत्र में महेंद्र फोटो स्टूडियो के पास इंडेन गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। मौके पर जांच में सामने आया कि गैस वितरण कर रहे कर्मचारी 10 भरे हुए सिलेंडर वहां छोड़कर बिना खाली सिलेंडर लिए ही चले गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


मामले की गंभीरता को देखते हुए आयुक्त ने संबंधित ठेकेदार और कर्मचारियों को तलब कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कोई भी व्यक्ति यह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका कि बिना खाली सिलेंडर लिए एक साथ 10 भरे सिलेंडर क्यों छोड़े गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


कालाबाजारी की आशंका के चलते आयुक्त दीपक रावत ने केएमवीएन के महाप्रबंधक को सिलेंडर वितरण कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी संदीप, प्रेमपाल सिंह ठाकुर और प्रमोद चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।


आयुक्त ने स्पष्ट किया कि गैस वितरण व्यवस्था को किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। कालाबाजारी और घटतौली की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-कैंचीधाम में जाम से निपटने के लिए बनेगा नया ट्रैफिक प्लान -वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग पर जोर


उन्होंने केएमवीएन और गैस एजेंसी के अधिकारियों को औचक निरीक्षण कर सिलेंडर वितरण व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखने और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119