मंगोली में प्रस्तावित शराब की दुकान का विरोध तेज -ग्रामीणों ने दी डीएम कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग के मंगोली क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने के बाद अब जिला मुख्यालय में आंदोलन की चेतावनी दी है।


ग्रामीणों ने प्रशासन को भेजे ज्ञापन में कहा है कि क्षेत्र का माहौल शांतिपूर्ण है, लेकिन यहां शराब की दुकान खुलने से सामाजिक वातावरण प्रभावित होगा। उनका कहना है कि प्रस्तावित स्थल के करीब 100 मीटर के दायरे में एक स्कूल स्थित है और पास में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भी है, जहां प्रतिदिन महिलाएं और ग्रामीण उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे संवेदनशील स्थान के पास शराब की दुकान खोलना नियमों के भी खिलाफ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


ग्रामीणों ने आशंका जताई कि दुकान खुलने से क्षेत्र में अराजकता बढ़ेगी और महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उनका कहना है कि इस संबंध में पहले भी आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है, इसके बावजूद प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे जिला मुख्यालय नैनीताल में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी।


ग्रामीणों ने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रस्तावित शराब की दुकान को निरस्त करने या किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  स्त्री-मन की संवेदनाओं और संघर्षों को स्वर देती हैं डॉ. कविता -‘अदम्य-असीम की ओर’ का लखनऊ में लोकार्पण


इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवकी बिष्ट, ग्राम प्रधान अधौड़ा प्रेमा मेहरा, जलालगांव प्रधान खुशाल बिष्ट, नलनी प्रधान गोविंद सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज अधिकारी, खुर्पाताल प्रधान हंसी नेगी, खमारी प्रधान हेम बहुखंडी समेत सामाजिक कार्यकर्ता भास्कर बहुखंडी और जीवन सिंह नेगी सहित महिला समूहों की कई महिलाएं मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119