ब्लैकमेल कर रंगदारी मांगने में माहिर, नहीं बच सका अल्मोड़ा पुलिस की नज़रों से-पश्चिम बंगाल से कर लाई गिरफ्तार- पुलिस टीम को किया पुरुस्कृत
अल्मोड़ा। महेश सिंह नेगी विधायक द्वाराहाट ने थाना द्वाराहाट में अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल नंबर पर कॉल कर एडिटिंग वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए रंगदारी मांग कर ब्लैकमेल किए जाने सम्बन्धी शिकायत दर्ज करायी थी। उपरोक्त संबंध में थाना द्वाराहाट में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन कर रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट ने मामले में पुलिस टीम तैयार कर ब्लैकमेलर की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया।
उप निरीक्षक मोहन सिंह ने साईबर सेल अल्मोड़ा से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए आरोपी का पश्चिम बंगाल में होना पाया गया। वादी को धमकी देने व रंगदारी मांगने के संबंध में आरोपी दिनेश शाह उम्र 22 वर्ष पुत्र राजदेव शाह निवासी 10/34 राधानाथ चौधरी रोड़ टंगरा कोलकाता से गिरफ्तार कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह सोशल मीडिया में लगातार सर्च कर यह जानकारी प्राप्त करता है कि किन-किन महत्वपूर्ण व्यक्तियों की कंट्रोवर्सी चल रही है। उसके उपरांत सोशल मीडिया के माध्यम से उनका मोबाइल नंबर प्राप्त कर एडिटिंग वीडियो बनाकर फर्जी सिम के माध्यम से कॉल करके रुपयों की मांग कर एवम फर्जी वीडियो, फोटोग्राफ वायरल करने की धमकी देता था। अपराध का अनावरण करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन, का. नारायण सिंह, का. मौ. शाहिद शामिल थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग